“पटना में NCC और कॉलेज छात्रों ने निकाली जागरूकता पदयात्रा, ‘वॉक को अपनाएं-डायबिटीज भगाएं’ का दिया संदेश”
“पटना में NCC और कॉलेज छात्रों ने निकाली जागरूकता पदयात्रा, ‘वॉक को अपनाएं-डायबिटीज भगाएं’ का दिया संदेश”
पटना, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को *पटना के चांदमारी रोड, पोस्टल पार्क* इलाके में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व *धीरज सिन्हा* ने किया, जिसमें *सैकड़ों NCC के विद्यार्थियों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं* ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
युवाओं ने हाथों में *”वॉक को अपनाएं”, “डायबिटीज से बचना है तो चलना होगा”, “फास्ट फूड का सेवन कम करें”, “हमेशा योग करें”, “तनावग्रस्त न रहें”* जैसे स्लोगन लिखे कट-आउट लेकर लगभग *दो किलोमीटर तक पदयात्रा* की। इस दौरान उन्होंने राहगीरों और स्थानीय लोगों से डायबिटीज के प्रति सतर्क रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
*ये रहे मौजूद:*
इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य *डॉ. तपन कुमार शांडिल्य*, NSS के *डॉ. उमेश प्रसाद* और *प्रोफेसर नूतन कुमारी* सहित कई प्रोफेसर एवं शिक्षाविद शामिल हुए। सभी ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की।
*कार्यक्रम का संचालन:*
पूरे कार्यक्रम का संचालन *आस्था फाउंडेशन के कर्मठ सचिव श्री पुरुषोत्तम सिंह* ने किया। उन्होंने कहा कि _”यह पदयात्रा हमारे देश को संवारने एवं नई दिशा दिखाने वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।”_
पदयात्रा में शामिल छात्रों में गजब का उत्साह दिखा। उनका कहना था कि बदलती जीवनशैली में डायबिटीज तेजी से फैल रही है, जिसे रोकने के लिए योग, टहलना और संतुलित आहार बेहद जरूरी है।
*रिपोर्ट:* नसीम रब्बानी,एन.आर. इंडिया टीवी न्यूज़, पटना
