मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए हब का हुआ उद्घाटन
मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए हब का हुआ उद्घाटन
वैशाली के बेटे और बेटियों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, जिला के हाजीपुर में ही कर सकेंगे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई
महुआ। रेणु सिंह
वैशाली जिला के बेटे बेटियों के लिए अब मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब हाजीपुर मैं तैयारी की जाएगी इसके लिए पढ़ाई हब का उद्घाटन सोमवार को हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के हिलालपुर स्थित संत जॉन्स एकेडमी पर हुआ।
इस संस्थान का उद्घाटन करते हुए जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय ने कहा कि अब वैशाली जिला के माध्यम परिवार भी अपने बेटे बेटियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करा सकेंगे। अब उन्हें इस पढ़ाई के लिए बहुत ज्यादा सोचने और दूर के शहरों में रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। संत जॉस एकेडमी इस पढ़ाई के लिए अब पूरी व्यवस्था की है। जागेश्वर राय के द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित कर संस्थान का उद्घाटन किया गया। श्री राय ने कहा कि अब यहां फाउंडेशन के तहत जेईई, नीट, एनडीए, बोर्ड एग्जाम, ओलंपियाड आदि की तैयारी जानकार शिक्षकों द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान का उद्देश्य है कि जिले के होनहार छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, अनुशासित और उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक वातावरण में अपनी भाग्य को संवारने का मौका मिले। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आई आईटियन राकेश कुमार ने पढ़ाई के बारे में जानकारी दी और कई प्रयोग कर कार्यक्रम में आए छात्र छात्राएं और उनके अभिभावकों को आश्चर्यचकित भी किया। कार्यक्रम में आए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मनोज सिंह कुशवाहा, लक्ष्य इंटरनेशनल के रत्नेश कुमार, मयंक कुमार, सामर्थ्य कुमार, विशाल कुमार, रामप्रवेश राय आदि ने भी अपनी बातों को रखा।
