“मधुबनी: इंस्पेक्टर रविन्द्र राम निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने, आंबेडकर प्रतिमा पर हुआ अभिनंदन”
“मधुबनी: इंस्पेक्टर रविन्द्र राम निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने, आंबेडकर प्रतिमा पर हुआ अभिनंदन”
मधुबनी, 13 अप्रैल 2026: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर एससी-एसटी थाना मधुबनी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रविन्द्र राम को पुलिस एसोसिएशन मधुबनी का जिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इसी अवसर पर थाना परिसर में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने पर जिले के सभी बहुजन संगठनों ने संयुक्त रूप से अभिनंदन समारोह आयोजित कर रविन्द्र राम को सम्मानित किया।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए बहुजन बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष बलराम पासवान ने कहा, _”रविन्द्र राम जी ने ऐतिहासिक कार्य किया है। मधुबनी जिले के इतिहास में आपका और आपके सहयोगी पदाधिकारियों का नाम दर्ज हो गया है।”_
समारोह में *महेश कुमार पासवान* जिला अध्यक्ष प्रधानाध्यापक शिक्षक संघ, *आलोक देवराज* भीम आर्मी जिला अध्यक्ष, *कपिल कुमार* प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, *पिंकी कुमारी* महिला सेल जिला अध्यक्ष, *अरुण कुमार पासवान* जिला उपाध्यक्ष, *मयंक कुमार यादव* समाजसेवी, *महात्मा मुनेश्वर दास*, *प्रोफेसर शिवकुमार पासवान*, *दरोगा कैलाश पासवान*, *संजय कुमार* सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*रिपोर्ट:* मो. सलीम आज़ाद, एन.आर. इंडिया टीवी न्यूज़, मधुबनी
