सैकड़ों लोगों ने ली भारतीय सबलोग पार्टी की सदस्यता । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
सैकड़ों लोगों ने ली भारतीय सबलोग पार्टी की सदस्यता ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर ( वैशाली) भारतीय सबलोग पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महुआ प्रखंड के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के भोरहा गांव में मनोज राय के घर पर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया । जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ अरूण कुमार के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशित कार्यक्रमों को लागू कर स्थानीय जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की बात कही | इस अवसर पर उपस्थित सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीत कुमार चौधरी ने कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए गॉव गॉव में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि आम लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके | उन्होंने कहा कि आज भी गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। अतिवृष्टि होने के कारण जलजमाव से लोग परेशान हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान की फसल मारी गई है। जिस पर सरकार की कोई ध्यान नहीं है ।वैसे परिस्थिति में हमारी पार्टी किसान, मजदूरों के हित में उनके समस्या को दूर करने के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा उठाने को तैयार है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प जो हमारे कार्यकर्ताओं ने उठाया है उसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर ही हम सभी दम लेंगे। कोरोना काल में लॉक डाउन होने के कारण लोगों की रोजी-रोटी मारी गई ।हर कोई परेशान दिख रहा है, वैसे स्थिति में सरकार के सामने हम जन समस्या को उठाएंगे तथा उनके वाजिब हक दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे । आज गांव में भारतीय सब लोग पार्टी की सदस्यता लेने के लिए लोग स्वयं तैयार हैं तथा पार्टी की नीतियों पर अमल कर पार्टी को लेकर आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है ।
श्री चौधरी ने कहा कि डॉ अरूण कुमार जी के नेतृत्व मे संगठन को मजबूत बनाने के लिए सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा ।इस अवसर पर पार्टी के नेता प्रेम कुमार योगेश ,सरोज कुमार, विकास कुमार, अमरेन्द्र कुमार, हरेन्द्र राय, गुलाब राय सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे |
