April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल के पिरोई में 1000 लोगों ने लिया कोरोना का टीका./रिपोर्ट कौशल किशोर सिंह

गोरौल के पिरोई में 1000 लोगों ने लिया कोरोना का टीका./रिपोर्ट कौशल किशोर सिंह

गोरौल प्रखंड से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.

 

गोरौल प्रखंड क्षेत्र के पिरोई पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिरोई टीकाकरण केन्द्र पर आज बृहस्पतिवार को 1000 लोगों का टीकाकरण किया गया.
बताते चलू कि गोरौल प्रखंड में शत प्रतिशत कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर प्रखंड प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा अपनी पूरी ताकत से जुटी है. गोरौल प्रखंड में कोरोना की भयावह स्थिति से अवगत हो चुके आम लोग भी कोरोना का टीका लगवा कर अपने आप को सुरक्षित करना चाह रहे है. इसी का नतीजा है कि गोरौल प्रखंड में बने टीकाकरण केंद्रों पर लोग लगातार अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि गोरौल प्रखंड में जिले तथा जिले के बाहर के प्रखंडों के लोग भी भारी संख्या में पहुंच कर कोविड-19 का टीका लगवाने में तत्परता दिखा रहे है.जिस कारण यहां टीकाकरण की रफ्तार तेजी पकड़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.