April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न। समस्तीपुर (जकी अहमद)

मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

समस्तीपुर (जकी अहमद)

सिंघिया थाने के प्रांगण में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर एवं थाना अध्यक्ष कृष्णकांत मण्डल की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक की गई। थाना अध्यक्ष एवं बीडीओ ने उपस्थित लोगों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मुहर्रम पर्व मनाने का अपील किए। साथ ही उन्होंने लोगो को बताया कि डीजे नही बजाना है और ना ही ताजिया जुलूस निकालना है। अगर कोई ताजिया या जुलूस निकाला तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मो0 सज्जाद, मो0 असलम, मिथिलेश सिंह मो0 अनवारुल, मनोहर अली, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, दिलीप सहनी, टुनटुन राम के अलावा कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.