पातेपुर राजद परिवार के ओर से प्रखंड अध्यक्ष के प्रथम वर्ष गांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी
पातेपुर राजद परिवार के ओर से प्रखंड अध्यक्ष के प्रथम वर्ष गांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वैशाली राजद पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष के प्रथम वर्ष गांठ के शुभ अवसर पर ,पातेपुर राजद परिवार के ओर से महेया मालपुर में पप्पु पंडित के निवास पर प्रोफेसर मो0 जसिर साहब के अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वैशाली जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी ,नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव ,महुआ प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी ,इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
राजद परिवार पातेपुर की ओर सेआयोजित इस कार्यक्रम में पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी के हाथो केक काटकर वर्ष गांठ मनाया गया। जिसमें पातेपुर राजद परिवार की ओर से वैशाली जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी व पातेपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी को संगठन को मजबूत करने और पार्टी हित में अच्छे कार्य करने के उपलक्ष्य में शेरे बिहार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ0 अरुण राय, पप्पू पंडित, प्रभंश राय, रविन्द्र कुशवाहा , गणेश राय,रविन्द्र राय,जितेंद्र राय,पंकज कुमार ,भोला राय,अवधेश राय ,मो0 इरफान,वीरचंद्र राय,अरविंद राय ,नंदू पासवान,बहादुर पासवान,प्रमोद राम ,सत्रुधन सहनी, रामवृक्ष राय के अलवा सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही
