बंद पुलिया को असमाजिक तत्वों ने खोला बाढ़ का पानी कृषि फार्म में घुसा मचा कोहराम।/रिपोर्ट अशरफ वैशालवी
बंद पुलिया को असमाजिक तत्वों ने खोला बाढ़ का पानी कृषि फार्म में घुसा मचा कोहराम।/रिपोर्ट अशरफ वैशालवी

महनार वैशाली । महनार स्टेशन रोड झुरकीया के पास बंद पुलिया को असमाजिक तत्वों के द्वारा खोल देने के कारण बाढ़ का पानी सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के चकेयाज गांव स्थित कृषि फार्म में बाढ का पानी दाखिल हो गया है जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया बाढ़ से प्रभावित लोगों ने चूल्हा चौका खाट खटिया समेत अन्य सामान ले कर ऊंची जगहों पर पनाहगाह बनाया कृषि फार्म में अचानक बाढ़ से भयावह स्थिति की सुचना महनार एसडीओ सुमित कुमार को जैसे ही मिली तो वह सहदेई बुजुर्ग प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी सूचना मिलते ही बिडीओ मोहम्मद इस्माइल अंसारी दल बल के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मजदूरों को लेकर पुलिया को बंद कराने लगे इसी बीच प्रभावित लोगों ने राहत शिविरों की व्यवस्था करने की मांग को लेकर महनार स्टेशन रोड पर उतर आए और झूरकिया के निकट जाम कर प्रदर्शन करने लगे सूचना मिलते ही एसडीओ सुमित कुमार , डीएसपी सुरेन्द्र कुमार पंजियार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और राहत शिविरों का व्यवस्था करने को कहा गया है ।
