April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बड़हरिया प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर स्कूल में शिक्षा समिति का हुआ गठन रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह

बड़हरिया प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर स्कूल में शिक्षा समिति का हुआ गठन

रिपोर्ट

आदित्य कुमार सिंह

बड़हरिया सिवान

बड़हरिया प्रखंड़ के भामोपाली पंचायत के बड़हरिया संकुल के अंतर्गत उमवि लक्ष्मीपुर में शिक्षा समिति का पुर्नगठन किया गया।सर्वसमति से शिक्षा समिति के सचिव पुनिता देवी को चुना गया। सीआरसीसी दिलनवाज अहमद के उपस्थिति में स्कूल में पढ़ने वाले अलग अलग कैटेगरी के बच्चों के माताओं को सदस्य चुना गया। जिसमें अधिक सक्रिय महिला को सचिव पद के लिए पुनिता देवी को चुना गया। इस तरह 16 सदस्यीय शिक्षा समिति में बतौर वार्ड सदस्य स्कूल के शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुनैना देवी के अलावा हेडमास्टर अनिल कुमार वरीय शिक्षक सदन कुमार राम और सीआरसीसी दिलनवाज अहमद को पदेन सदस्य के तौर पर नामित किया गया। सदस्य के तौर पर पिछड़ा वर्ग से अजमेरी ख़ातून व शमीमा खातून अतिपिछड़ा वर्ग से जुलेखा खातून व इमामुन नेशा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति से कृष्णावती देवी व ललिता देवी सामान्य वर्ग के कोटि से मोहसिना प्रवीन का चयन सदस्य के पद पर किया गया। हेडमास्टर अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षा समिति का चुनाव निष्पक्ष और सर्वसम्मिति से किया गया है । सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षा समिति का गठन करने के बाद विभागीय पदाधिकारियों को सूची भेज दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.