जीरादेई थाना क्षेत्र के चाँदपाली गांव में देवर ने भाभी से की मारपीट,समानो को किया क्षत-विक्षत / रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह
जीरादेई थाना क्षेत्र के चाँदपाली गांव में देवर ने भाभी से की मारपीट,समानो को किया क्षत-विक्षत
रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह
जीरादेई थाना क्षेत्र के चांद पाली गांव में शुक्रवार के दिन देवर ने नशे की हालत में अपने ही भाभी के साथ गाली गलौज तथा मारपीट करने का प्रयास किया। तथा मारपीट भी की ,इस दौरान गुस्से में देवर ने घर में रखे सामान को भी तोड़ने फोड़ने तथा क्षत-विक्षत करने का कार्य किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी सूचना जीरादेई थाने को दी। जिस पर थाना अध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज के निर्देश पर उक्त स्थल पर मामले की जांच करने के लिए एएसआई गोपाल दुबे फोर्स के साथ पहुंचे जहां उन्होंने मामले की जांच पड़ताल किया तथा पीड़ित को अपने साथ हुए मारपीट के मामलों को लेकर आवेदन देने की बात कही। वही मारपीट करने वाला युवक चांद पाली गांव निवासी मोहम्मद आलमगीर के पुत्र मोहम्मद वसीम है। थाना अध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने कहा कि पीड़ित के द्वारा आवेदन देने पर मामले की करवाई किया जाएगा तत्काल के लिए उक्त स्थल पर पुलिस जाकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
