April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आर्केस्ट्रा संचालक का हत्यारा गिरफ्तार रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

आर्केस्ट्रा संचालक का हत्यारा गिरफ्तार

 

रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह


तरवारा:-जीबीनगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में छापेमारी कर मंगलवार को एसआईटी की टीम ने आर्केस्ट्रा संचालक की निर्मम हत्या करने के मामले में शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। ओमप्रकाश की गिरफ्तारी से पुलिस राहत की सांस ले रही है। एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से इलाके में लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आर्केस्ट्रा संचालक नथनपुरा गांव निवासी मुन्ना मांझी की निर्मम हत्या करने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दो दिनों तक चली गहन पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार शिक्षक ओमप्रकाश से हत्या के मामले में पूछताछ करने के बाद पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल मास्टरमाइंड ओमप्रकाश तिवारी लूटकांडों के कई मामलों में आरोपित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.