66 वर्षीय अन्नपूर्णा देवी बनी सेकेंड डोज़ चैंपियन/ रिपोर्ट नसीम रब्बानी
66 वर्षीय अन्नपूर्णा देवी बनी सेकेंड डोज़ चैंपियन/ रिपोर्ट नसीम रब्बानी
– महिलाओं व युवाओं से टीकाकरण की करतीं है अपील
– आने वाले कोरोना की संभावित लहर से बचाव को टीका जरूरी 
मोतिहारी, 21 अगस्त।
66 वर्षीय अन्नपूर्णा देवी एक गृहणी हैं, पर उन्हें यह मालूम है कि कोविड का सेकंड डोज़ कितना महत्वपूर्ण है। अन्नपूर्णा देवी कहती हैं कि कोरोना से बचने के लिए टीका जरूर लगवाना चाहिए। घर में सबसे पहले मैं और मेरे पति ने टीकाकरण कराया। अब मेरे परिवार के सभी लोगों ने टीका ले लिया है। मुझे लगता है कि अब वे सभी भी सुरक्षित हैं । मैं ऐसी महिलाओं व युवाओं से टीकाकरण की अपील करती हूं जो अबतक कोविड टीकाकरण नहीं कराएं हैं। उनसे अन्नपूर्णा देवी कहती हैं कि टीका लेने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है।
दोनों डोज़ ले ली है पर कभी कोई परेशानी नहीं हुई
अन्नपूर्णा कहती हैं पहली बार जब 26 अप्रैल को कोरोना का टीका लिया तो थोड़ी परेशानी हुई। जैसे हल्का बदनदर्द, बुखार परन्तु मैं 30 मिनट आराम करते के साथ घर के काम में लग गई। जिससे मुझे कुछ खास परेशानी नहीं हुईं। वही 85 दिनों के बाद जब दूसरी डोज़ ली तो कोई भी परेशानी नहीं हुईं। ईश्वर की कृपा से सब ठीक है। अब हमारे जिले में कोरोना के मामले भी नहीं है। लोगों में अब टीकाकरण के प्रति जागरूकता देखी जा रही है। सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का नतीजा है कि आज इतने आसानी से घरों के आसपास ही टीका उपलब्ध हो जा रहा है। नर्स व डॉक्टरों के सहयोग से लोगों को टीका मिल रहा है। उनका कहना है कि मैंने कोरोना टीका का दूसरा डोज लिया है। अब कुछ ही दिनों में मेरे शरीर में एंटीबॉडी बन जाएगी। उसके बाद मुझे कोरोना का भय नहीं रहेगा। हालांकि फिर भी मैं बाहर निकलते समय मास्क का लगातार प्रयोग करती रहूँगी और सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखूंगी। क्योंकि कोरोना से बचना है तो मास्क जरूर लगाना है।
अधिक से अधिक जांच के आदेश
पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि कोरोना जांच सेंटर पर अधिक से अधिक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावे रेंडम जांच भी करने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सब्जी बाजार में भी लोगों की जांच करने के निर्देश दिए गए है। सिविल सर्जन ने कोरोना से बचाव के लिए कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील आम लोगों से की। उन्होंने कहा कि हाथ की सफाई बराबर करते रहें। जो भी कोरोना प्रभावित राज्यों से आए हैं वे लोग कोरोना की जांच जरूर करावें ताकि उनका परिवार और समाज सुरक्षित रहे ।
– भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें:
कोरोना से बचे रहने के लिए किसी ऐसे स्थान पर न जाएं जहां भीड़ अधिक हो। ऐसे जगह पर संक्रमण की संभावना अधिक रहती है। इसलिए कोशिश करें कि ऐसे किसी भी जगह पर जाने से पहले मास्क जरूर लगाएं। इस बात का जरूर ध्यान दें कि आपका मास्क उतरने न पाए। खांसने और छींकने वाले लोगों से रहें दूर। आपको केवल उन्हीं लोगों से दूरी बनाए रखने की जरुरत है, जिन लोगों में सर्दी खांसी के लक्षण हैं। इसलिए जिन लोगों में ऐसे लक्षण दिखें, उनसे दूर रहें।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन
– एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।
