भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना: अदिति राज समस्तीपुर(जकी अहमद)
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना: अदिति राज
समस्तीपुर(जकी अहमद)
समस्तीपुर में हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वही जिले के मगरदही खरीदाबाद में आदिति राज अपने भाई आर्यन अंशु राज को कलाई में राखी बांधकर रक्षा की कामना की ।वैसे तो माना जाता है कि रक्षाबंधन पौराणिक मान्यता के अनुसार महाभारत में शिशुपाल के साथ युद्ध के दौरान श्री कृष्ण जी के तजर्नी उंगली कट गई थी, यह देखते ही द्रोपदी श्री कृष्ण के पास दौड़ते हुए पहुंची और अपनी सारी का एक टुकड़ा फार कर उनकी उंगली पर पट्टी बांध दी इस दिन सावन पूर्णिमा थी। इसके बदले में श्री कृष्णा ने चीर हरण के दौरान द्रोपदी की रक्षा किये थे।इसीलिए इस दिन हर बहन अपने भाई के कलाई में राखी बांधती है,और भाई उसकी हिफाजत का वचन देता है ।बहन भाई की कुशलता और सफलता की कामना करती है । प्रेम और विश्वास का यह बंधन भाई और बहन के रिश्ते के स्नेह की डोर यानी राखी होती है।
