April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बगही से पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी को किया गिरफ्तार रिपोर्टः-आदित्य कुमार सिंह

 

बगही से पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टः-आदित्य कुमार सिंह

गोपालगंज जिले के कटेया थाने की पुलिस ने थानाक्षेत्र के डीह बगही से मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार गस्ती के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी गुप्त सूचना मिली कि थाने में दर्ज काण्ड संख्या 43/21 का मुख्य आरोपी अपने घर पर है। सूचना के सत्यापन हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए छापेमारी कर थानाक्षेत्र के डीह बगही से रत्नेश बिन (गल‌ई बिन)को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो 30 जनवरी 2021 को मछली के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी जिसमे दोनों पक्षों से एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रत्नेश बिन(गल‌ई बिन) को गिरफ्तार करने के बाद उसे लेकर थाने आयी और आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर आज रविवार को न्यायिक हिरासत में मण्डलकारा भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.