April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप घायल एक महिला चिंता जनक हालत में सिवान रेफर रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह

दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप घायल

एक महिला चिंता जनक हालत में सिवान रेफर

रिपोर्ट

आदित्य कुमार सिंह

बड़हरिया सिवान

बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुराहियां गांव में पूर्व की दुश्मनी को लेकर सोमवार की देर रात दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी बड़हरिया में किया गया। एक महिला का हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज चल रही है। इधर घटना की सूचना पाकर एएसआई फारूक अंसारी पीएचसी बड़हरिया पहूंच कर घटना की सभी घायलों से जानकारी ली। घटना का कारण बच्चों की विवाद और पूर्व दुश्मनी बताया जाता है। विदित हो की सुराहियां गांव के मजीद मियां के परिजन और शरीफ मियां के परिजन के छोटे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर पूर्व में विवाद हो गया था । सोमवार की रात साढ़े आठ बजे दोनो पक्षो पूर्व के बच्चों के विवाद को लेकर गली गलौज करने लगे और देखते ही देखते एक दूसरे से हाथा पाई आपस मे करने लगे । इसके बाद दोनो पक्ष एक दूसरे के खिलाफ दोनों तरफ से जमकर पथराव करने लगे और लाठी डंडे मार पीट करने लगे । जिसमें एक पक्ष के मजीद मियां, नाजीर हुसैन उर्फ भोला भाई, इमामुद्दीन अहमद, अजमेरी ख़ातून, सोनी ख़ातून,असगर अली सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के शरीफ के अलावा अन्य भी घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल यासमीन ख़ातून की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
दोनों पक्षों ने बड़हरिया थाना में आवेदन देकर एक दूसरे को आरोपित किया है। एक पक्ष के सुराहियां निवासी मजीद मियां के पुत्र नाजीर हुसैन ने थाना में आवेदन देकर सुराहियां निवासी मो शरीफ, अली इमाम, अफजल अली, साबीर अली, जाकिर अली, इमाम हुसैन आशिक अली को नामजद किया है । जबकि दूसरे पक्ष के शरीफ मियां ने नाजीर हुसैन, मजीद मियां, इमामुद्दीन सहित अन्य को आरोपित किया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानूनी करवाई करने के बाद दोनो पक्षो के दोषीयो को बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.