चार दिन से गायब युवक का शव चंवर से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप.- रिपोर्ट गोपाल कुमार / कौशल किशोर सिंह
चार दिन से गायब युवक का शव चंवर से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप.
वैशाली से गोपाल कुमार के साथ कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.
वैशाली : पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर कुशाही गांव निवासी एक युवक के गायब होने के चार दिन बाद युवक का शव बरडीहा ढकही शिव मंदिर से महज 100 मीटर की दूरी पर चंवर से बरामद होने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया. शव बरामद होने से पहले ही मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने महुआ ताजपुर मार्ग को बाजितपुर में सुबह से ही जाम कर रखा था.शव के बरामद होते ही मृतक के परिजनों का आक्रोश फुट पड़ा. लोगो ने युवक के हत्या कर शव को चंवर में फेकने का आरोप लगाते हुए शव को जाम स्थल पर बाजितपुर सतमुहा पूल के नजदीक सड़क के बीचोबीच रख कर प्रशासन एवं सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.
लोगो ने आरोप लगाया कि घटना के 48 घंटे के बाद ग्रामीणों द्वारा ढकही शिव मंदिर के पास चंवर में किसी व्यक्ति के शव पानी मे उपलाते देखा गया. क्षेत्र में शव मिलने की जानकारी मिलते ही सैंकड़ो की संख्या में लोग मौके पर जुट गए. पुलिस की मौजूदगी में जब शव को पानी से बाहर निकाला गया तो परिजनों ने शव की पहचान संजीत राम के रूप में किया.वही पुलिस द्वारा युवक के जेब से निकले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त संजीत राम के रूप में किया. स्थानीय लोगो ने बताया कि युवक की हत्या चाकू मार कर किया गया है तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गहरे पानी मे फेक दिया गया है. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही सुरेश कुमार मिश्रा के पुत्र मुकेश मिश्रा तथा राघोपुर नरसंडा गांव निवासी चुनचुन मिश्रा के पुत्र साजन कुमार मिश्रा पर लगाया है.वही मौके से महज 25 मीटर की दूरी पर ड्यूटी में तैनात चौकीदार गरीबन राय, चौकीदार पुत्र बिरजू पासवान तथा विजय कुमार पर युवक संजीत राम के साथ मारपीट के दौरान हत्या में संलिप्त होने का आरोप परिजन द्वारा लगया जा रहा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने लगभग 9 घंटे तक महुआ ताजपुर मार्ग को जाम कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. घटना की जानकारी मिलने पर महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी, पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार राय, पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में स्थानीय बुद्धिजीवियों के काफी मसक्कत के बाद लोगो को समझा बुझा कर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शव को पोस्मार्टम के लिए पुलिस को सौप कर जाम हटाया. उसके बाद महुआ ताजपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका. इन मामले में एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि युवक की हत्या मामले में पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.इस घटना में संलिप्त कोई भी आरोपी बच नही सकता है.जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई निश्चित होगी.
