सोनपुर में जदयू कार्यकर्ताओ का समीक्षा बैठक सम्पन्न– रिपोर्ट-गोपाल सहनी,
सोनपुर में जदयू कार्यकर्ताओ का समीक्षा बैठक सम्पन्न– रिपोर्ट-गोपाल सहनी
,नयागांव (सारण) सोनपुर प्रखंड अंतर्गत जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की एक समीक्षात्मक बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद भारती की अध्यक्षता में राज्य परिषद सदस्य आनन्द किशोर सिंह के आवासीय परिसर में सम्पन हुआ।यह समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्यरूप से केंद्रीय संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा के 1 सितंबर को आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर की गई है।मिली जानकारी के अनुसार श्री कुशवाहा के जाने का रूट तय हो चुके जगहों पर जदयू कार्यकर्ताओ द्वारा जगह जगह पर तोरण द्वार बनाया जा रहा है।इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सोनपुर विधानसभा के प्रवेश द्वार बजरंग चौक पर सोनपुर प्रखंड जदयू के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करेंगे तथा वहां से सैकड़ों मोटरसाइकिल के अगुवाई में पश्चिमी लेन से होकर फ्लाईओवर की भंवरी से भरपुरा जहांगीरपुर होते हुए रेलवे अंडर पास से बाकरपुर हाट में कुशवाहा चौक के पास भी भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है।बैठक में आनंद किशोर सिंह सदस्य राज्य परिषद बिहार प्रदेश, प्रियदर्शी कुमार चौरसिया महासचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश,प्रखंड युवा अध्यक्ष विजय कुमार दांगी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
