डॉक्टर्स फॉर यू के द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजित /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
डॉक्टर्स फॉर यू के द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजित /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
– 6 जिले के जिला समन्वयक हुए शामिल
– पिछले एक वर्ष के कार्यों का हुआ निरिक्षण
पटना।
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स क्लब कंकड़बाग में डॉक्टर्स फॉर यू के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन संस्था के फाउंडर डॉ रविकांत सिंह ने किया। उन्होंने चल रहे टीबी कार्यक्रम पर अपने कर्मचारियों को टीबी रोगियों को पहचानने के तरीके के साथ उनके तुरंत ईलाज पर विस्तार से चर्चा की।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर फॉर यू के छह जिलों के समन्वयकों और फील्ड स्टॉफ ने भाग लिया। प्रशिक्षण शुरु होने के पूर्व विगत एक वर्ष के कार्य योजनाओं का जायजा लिया गया। वहीं प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रुप में वैशाली जिला के पूर्व संचारी रोग पदाधिकारी डॉ शिव कुमार रावत और राज्य टीबी कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बीके मिश्रा ने जिला समन्वयक तथा फील्ड स्टॉफ को टीबी पर निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा टीबी के मरीजों के संपूर्ण उपचार कराने को प्रेरित किया। डॉ रावत ने टीबी पर डॉक्टर फॉर यू के कार्यों की सराहना की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर्स फॉर यू की तरफ से डॉ राहुल कुमार, मिस्टर युवराज सिंह, राजू सिंह, विभास कुमार, बालाजी और सौजन्य कुमार सम्मिलत हुए।
