स्वार्थी तत्वों द्वारा उच्च विद्यालय, अब्बुचक गोपालपुर की तथ्यहीन खबरें फैलाया गया :प्रधानाध्यापक । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
स्वार्थी तत्वों द्वारा उच्च विद्यालय, अब्बुचक गोपालपुर की तथ्यहीन खबरें फैलाया गया :प्रधानाध्यापक । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरीया पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय अब्बुचक गोपालपुर के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया द्वारा खबरें प्रसारित की गई थी, जो सत्य से परे एवं तथ्यहिन है। यह बाते मीडिया से बात करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालबाबू राय ने कही। उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का खंडन करते हुए कहा कि विद्यालय के आसपास कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा हमेशा कुछ न कुछ विद्यालय के संबंध में भ्रामक खबर फैलाया जाता है ।जैसा की खबर में प्रकाशित हुआ था कि विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र एस एल सी में प्रत्येक छात्र छात्राओं से पैसे वसूली की जाती है ,जोकि सरासर गलत है। विद्यालय सरकार के निर्देशानुसार नियमानूकुल संचालित होता है। विद्यालय परिसरमें उपस्थित एस एल सी लेने आई छात्रा काजल, रोजी ,मनीषा छात्र पंकज ,रोहित आदि ने बताया कि आज हम एसएलसी लेने आए थे, पर हमसे किसी भी प्रकार की कोई मांग नहीं की गई और मैं निशुल्क एसएलसी लेकर घर जा रहा हूं उपस्थित अभिभावक दीनानाथ राय ने बताया कि आज मैं भी अपने बहन के एसएलसी लेने आया था लेकिन किसी प्रकार की कोई शुल्क मुझसे नहीं ली गई। जो खबरें प्रकाशित हुई वह बिल्कुल ही भ्रामक है ।बताते चलें कि पूर्व में कुछ ग्रामीणों द्वारा एसएलसी के नाम पर विद्यालय के द्वारा धन राशि लेने की बात कही गई थी ,लेकिन वहां उपस्थित लोगों से बात करने के बाद धन राशि लेने की बात असत्य पाई गई ।
