April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उपेन्द्र कुशवाहा का महुआ में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

उपेन्द्र कुशवाहा का महुआ में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली ) पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का पटना से समस्तीपुर जानें के दौरान महुआ में जगह जगह पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पहुंचे सैंकड़ों की संखया में पार्टी के कार्यकर्ताओ और समर्थको ने फूल माला पहनाकर, बुके देकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। महुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के पूर्व प्रत्याशी डा0 आसमा परवीन ने अपने स्मर्थको के साथ पहुंच पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समसपुरा पंचायत के कुशहर चौक पर अपने समर्थको के साथ अकिलदेव सिंह,नागेश्वर राय,शिवशंकर सिंह,डॉ श्यामसुंदर सिंह,रामसेवक सिंह,ज्वाला प्रसाद सिंह, मनोज राय, जदयू जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह, समाजसेवी दिलीप राय,सुधीर मालाकार, प्रो राम सिंहासन सिंह,सुरेंद्र पासवान शास्त्री,डॉ आसमा प्रवीन, नरेंद्र कुमार सिंह अरविंद पासवान ,पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान, सरपंच पति युगल किशोर पासवान, सुनिल शाह समेत अन्य लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उपेंद्र कुशवाहा जिंदाबाद के भी नारे जमकर नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.