हजारों लोगों ने नम आंखों से पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान के पिता को दी विदाई। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हजारों लोगों ने नम आंखों से पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान के पिता को दी विदाई।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली) जिले के पातेपुर विधानसभा (सुरक्षित) क्षेत्र से भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान के 91 वर्षीय पिता नागेश्वर पासवान का आज तड़के सुबह निधन हो गई । निधन की खबर सुन बड़ी संख्या में सामाजिक ,राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने विधायक लखेंद्र पासवान के निवास पहुंचकर शोक सांत्वना व्यक्त की । सांत्वना देने वालों में लालगंज विधायक संजय सिंह ,महनार विधायक बिना सिंह, मोहद्दीनगर विधायक राजेश सिंह ,हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, समाजसेवी अजंत कुमार, शिवकुमार (गृह राज्य मंत्री के पर्सनल असिस्टेंट ) तीसीऔता मुखिया मनोज चौधरी , प्रेम सिंह कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष वैशाली, अजबलाल साह जिला उपाध्यक्ष भाजपा , श्रवण पटेल प्रखंड अध्यक्ष जदयू सहित हजारों लोग उपस्थित थे । स्वर्गीय नागेश्वर पासवान जी की अंतिम विदाई में हजारों लोग शामिल थे जिन का अंतिम संस्कार महनार के हसनपुर घाट पर गंगा के तट पर की गई।
