January 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वास्थ्य परामर्शी ने टीबी हारेगा देश जीतेगा, जन आंदोलन चलाया, डॉक्टर शिव कुमार रावत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी वैशाली ने कहा। 

स्वास्थ्य परामर्शी ने टीबी हारेगा देश जीतेगा, आंदोलन चलाया, डॉक्टर शिव कुमार रावत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी वैशाली ने कहा
आज दिनांक 22/03/2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर परिसर में ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्थान एवं सुखायु संस्थान के संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता, डॉक्टर संजय दास प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बिदुपुर तथा संचालन श्री सुरेंद्र कुमार ( सचिव सह निदेशक ) ग्रा० चि०क० वि० संस्थान के द्वारा किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंचलाधिकारी बिदुपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया । विशिष्ट अतिथि डॉ शिव कुमार रावत जिला संचारी रोग पदाधिकारी वैशाली, डॉ ललन कुमार जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी वैशाली, श्रीमती मधुमिता कुमारी यूनिसेफ वैशाली , श्री सुमित कुमार केयर ,श्री कृष्ण कुमार सिंह निदेशक सुखायु संस्थान,डा० पप्पू सिंह सचिव सुखायु संस्थान, पू० मुखिया श्रीमती सुशीला देवी दिलावरपुर गोवर्धन, एवं मथूरापुर पंचायत के मुखिया ने बारी-बारी से अपने बातों को रखें और टीवी हारेगा देश जीतेगा का नारा दिया। साथ में 24 मार्च को सदर अस्पताल हाजीपुर में जन आंदोलन में शामिल होने के लिए लोगों से आग्रह किया। रैली को अंचलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर पुर होते मेन रोड बाजार से पानी टंकी नावानगर हॉट होते हुए पुनः सरकारी अस्पताल में रैली की समापन किया गया। रैली में जिला संयोजक कुणाल कौशल, अनुमंडल संयोजक मनोज कुमार, गणेश सदस्य, अशोक कुमार, जयशंकर पासवान, रामपुर से चंद्र पासवान रविंद्र, पासवान मनोहर सिंह, बेबी कुमारी कामिनी कुमारी, सुखायु के सदस्य श्री दयाशंकर सिंह जी सहित 300 स्वास्थ्य परामर्शी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.