April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माजिया निवासी लिपिक के शव गांव पहुँचते ही मचा कोहराम।

माजिया निवासी लिपिक के शव गांव पहुँचते ही मचा कोहराम।

गोरौल प्रखंड से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र के इसमाईलपुर पंचायत के मंजिया गांव निवासी एक निवंधन कार्यालय के लिपिक की मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना अंतर्गत महुआ मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के रामपुर काशी गांव के समीप अपराधियों के द्वारा बाईक छिनने के क्रम मे गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक गोरौल प्रखंड क्षेत्र के इसमाईलपुर पंचायत के मंजिया गांव निवासी स्व. मो.फरीद आलम कादरी के पुत्र अब्दुल कुदुस की मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना अंतर्गत महुआ मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के रामपुर काशी गांव के समीप अपराधियों के द्वारा बाईक छिनने के क्रम मे गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक मुजफ्फरपुर के रजिस्ट्ररी आँफिस में बर्ष 2007 के मार्च महिने में लिपिक के पद पर योगदान किया था। वह प्रतिदिन अपने गांव मंजिया से बाईक से मुजफ्फरपुर आँफिस आना जाना करता था। उसके पिता भी उसी आँफिस में कार्यरत थें। मृतक चार भाई में बड़े भाई थें। उनके तीन छोटे बच्चे थें। सबसे बड़ी बच्ची आईजा 5 साल, दुसरा बच्चा जेआन 3 साल, व सबसे छोटा बच्चा जोहान 3 माह का बताया गया हैं। मौत की खबर पाते ही पत्नी फरहा जमील व तीन छोटे भाई अब्दुल रहमान, मो. अबूदर आलम, व छोटा भाई मो. दानीश बहन तरून्नुम का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.