April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नदी में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

नदी में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

समस्तीपुर(जकी अहमद)

समस्तीपुर जिला के बंगरा थाना क्षेत्र में कोठिया बाजार से दक्षिण नून नदी किनारे सोमवार दोपहर को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सैकडो की संख्या में शव को देखने लोग जुट गए। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय बंगरा थाना को सूचित किया गया।मौके पर पुलिस ने आकर शव को अपने कब्जे में कर लिया।
शव की पहचान मुफ्सिल थाना क्षेत्र के निरपूर निवासी पिंटू महतो, उम्र-24 वर्ष के रूप में की गई है। जो कि नदी किनारे अवस्थित प्रा0 वि0 सर्वरगंज में सांसद कोटा से चल रहे वाउंड्री बाल कार्य का कर रहा था || घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मृतक मजदूर बाउंड्री बाल कार्य के लिए मोटर द्वारा नदी से पानी चला रहा था। जो बिजली की करंट से उसकी मृत्यु हुई है तो कुछ का कहना है कि नदी में डूब कर उसकी मृत्यु हुई है। वहीं थानाध्यक्ष अनिल कुमार का बिजली की करंट से उसकी मृत्यु की सम्भावना जताई है। वहीं पुलिस ने शव को पोसटमार्डम हेतू भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.