कोविड महा-टीकाकरण अभियान के सफलता के लिए जिलाधिकारी ने की अपील /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
कोविड महा-टीकाकरण अभियान के सफलता के लिए जिलाधिकारी ने की अपील /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
“एक टीका अधूरा दो से होगा पूरा” नारे के साथ होगा टीकाकरण
जिले में कोविड जाँच के साथ टीका रथ द्वारा होगा प्रचार- प्रसार
मोतिहारी 16 सितंबर- जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 टीकाकरण कराए जाने को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने टीका रथ द्वारा सघन प्रचार प्रसार आरम्भ किया। उन्होंने सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक, व प्रिंट मीडिया के माध्यम से जिले वासियों से जिन्होंने टिका नहीं लिया उनसे टीकाकरण कराने के साथ ही दूसरे चरण के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कोविड टीकाकरण में शामिल होने की अपील की। साथ ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारियों, शिक्षकों, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कर्मियों व जीविका कर्मियों, समाजसेवियों से भी 17 सितम्बर के महा टीकाकरण में सहयोग कर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना का “एक टीका अधूरा दो से होगा पूरा” नारे के साथ होगा टीकाकरण जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक दोनों टीकाकरण नहीं हो जाता तब तक पूरी सुरक्षा सम्भव नहीं है। इसलिए समय पूरा होते ही, दोनों डोज़ लेकर सुरक्षित हों।
सुबह 7 बजे से होगा टीकाकरण:
जिलाधिकारी ने धार्मिक संस्थानों के प्रमुख से भी माइकिंग के जरिये लोगों को महा टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए दूसरे डोज के टीकाकरण के लिये प्रेरित करने को कहा। उन्होंने आदेश देते हुए बताया कि टीकाकरण महा अभियान में सुबह 7 बजे से ही टीकाकरण करना सुनिश्चित है। अतः सभी टीकाकरण अभियान में सहयोग करने वालो को समय पर टीकाकरण केंद्र पहुंच कर टीकाकरण आरम्भ कर देना होगा। जिलाधिकारी ने कहा लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता आ रही है, इसी तरह से सेकंड डोज लेने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण होगा।
टीकाकरण के बाद भी करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन:
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने लोगों से कहा कि टीकाकरण के बाद भी आप लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य है. ग्राउंड लेवल पर संबंधित पदाधिकारी टीकाकरण मेगा कैंप अभियान को सफल बनाने हेतु ससमय अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि मेगा कैंप टीकाकरण अभियान में वैक्सीनेशन हेतु रिजर्व टीम की भी व्यवस्था की जाए , ताकि आवश्यकतानुसार कमी को तुरंत पूरा किया जा सके । आपदा कार्य में बाधा डालने वालों एवं लापरवाह कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन
– एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।
