April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दुर्गा पूजा में सरकार निर्देश के साथ जनसहयोग से पूर्व की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया।रिपोर्ट नसीम रब्बानी         

दुर्गा पूजा में सरकार निर्देश के साथ जनसहयोग से पूर्व की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया।            रिपोर्ट नसीम रब्बानी                                             वैशाली : बिदुपुर। दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर उफरौल ककरहटा की बैठक पूजा समिति अध्यक्ष हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में निवास स्थान पर की गई। उपस्थित सदस्यों ने दुर्गा पूजा में बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के साथ जनसहयोग से पूर्व की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया।पुजा समिति अध्यक्ष हरेश कुमार सिंह ने उफरौल ककरहटा मठ के एतिहासिकता की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी एवं पूर्व के आय-व्यय का लेखा-जोखा वैठक में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष सुनील सिंह, रविन्द्र सिंह उर्फ मल्हु सिंह, सचिव मृत्युंजय सिंह (अमीन),कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह सरपंच निर्मला देवी,अवध किशोर सिंह,गौरव सिंह,विजय सिंह,रौकी कुमार, रघुवीर सिंह,प्रभुनाथ सिंह, संजय सिंह,शीत पासवान, सतीश कुमार, घनश्याम सिंह, मुकेश सिंह, सहित उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए एवं एतिहासिक, सांस्कृतिक उफरौल ककरहटा मठ पर बिगत 37 वर्षों से आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा वैदिक रीति रिवाजों के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.