October 2, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व्यवहार न्यायालय नालसा के तहत आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव व्यवहार न्यायालय पटना सिटी में मनाया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व्यवहार न्यायालय नालसा के तहत आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव व्यवहार न्यायालय पटना सिटी में मनाया गया।

महात्मा गांधी की त्याग व तपस्या को यह देश कभी नहीं भुल सकता: संतोष कुमार

नसीम रब्बानी के साथ सुधांशु रंजन की रिपोर्ट


पटना सिटी में विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता अभियान विशेष अभियान भारत का अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा दिवस पर 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। आम जनों को निशुल्क विधिक सहायता का स्वरूप सरकारी खर्च पर अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं मुकदमे की कोर्ट फीस माफ की जाती है। न्यायालय के समक्ष विचाराधीन मामलों में कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य महिलाएं एवं बच्चे मानसिक रोगी एवं विकलांग किन्नर बरिय नागरिक, तेजाब पीड़ित एबं पीड़िता, जनजातीय हिंसा,जाति अत्याचार बाढ़ भूकंप या औद्योगिक विनाश की दशाओं के अधीन सताए हुए व्यक्ति,औद्योगिक
श्रमिक ,बंदी ऐसे सभी व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपया से कम हो वैसे व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकार के तहत निःशुल्क विधिक सहायता का स्वरूप ले सकते है।

जिला विधिक सेवा प्रधिकरण पटना के लोक अदालत के कर्मचारी संतोष कुमार ने महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली।
लोक अदालत के कर्मचारी संतोष कुमार ने कहा महात्मा गांधी की देश के प्रति त्याग व तपस्या को कभी भुलाया नहीं जा सकता।बिना हिंसा के किसी भी आंदोलन को हम कैसे जित सकते हैं यह कला क्रांतिकारीयों को उन्होंने ही सिखाया।उनके द्वारा बताई गई शिक्षा बुरा मत कहों,बुरा मत सुनों,बुरा मत देखों आज भी सार्थक हैं।मै तहे दिल से आज उन्हें नमन करता हुं।इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व्यवहार न्यायालय पटना के विनोद कुमार ,पीएलबी स्टाफ एवं अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.