April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजद के विधानसभा मार्च के दौरान भारी बवाल, तेजस्वी-तेजप्रताप को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

राजद के विधानसभा मार्च के दौरान भारी बवाल, तेजस्वी-तेजप्रताप को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
23-मार्च-2021

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पटना के डाकबंगला चौराहे से आ रही है, जहां विधानसभा का घेराव करने निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस वैन में बैठाकर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल ले जाया जा रहा है. बता दें कि राजद के विधानसभा मार्च के दौरान भारी बवाल देखने को मिला है. बड़ी तादाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के कार्यकर्ता विधानसभा घेरने निकले थे. जेपी गोलंबर के पास से पुलिस की तरफ से लगाई गई बैरिकेडिंग को इन्होंने तोड़ दिया था, लेकिन डाक बंगला चौराहे पर इस विधानसभा मार्च को पुलिस ने रोक लिया सबसे पहले यहां वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

आरजेडी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं की तरफ से पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई. आरजेडी के विधानसभा मार्च के दौरान पूरा डाक बंगला इलाका क्षेत्र में तब्दील होता दिखा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.