April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मैरवा में बढ़ी चोरी से आमजन परेशान , प्रशासन मौन/रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह

मैरवा में बढ़ी चोरी से आमजन परेशान , प्रशासन मौन/रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह


मैरवा पुलिस की निष्क्रियता की वजह है कि महीनों नही लगे कि थाना क्षेत्र में दो-दो बड़ी बड़ी चोरियां हो गयी। हलाकी किसी भी मामले में अभी तक रिकवरी नहीं हो पाया। प्रशासन हाथ पर हाथ धरी बैठी है और चोर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को बहुत ही आराम से अंजाम देने में लगे हुए। किसी भी मामले में ना तो चोरो की गिरफ्तारी हुई। ना ही चोरी हुई समानो की रिकवरी । इस प्रकार की कार्य शैली से जनता त्रस्त ना होतो क्या करे। जिनके हाथों में सुरक्षा का दायित्व हो वही हाथ पर हाथ धरे बैठ जाए तो आम जनमानस कहा जाए तथा कैसे सुरक्षित रह सके। बरहाल मैरवा में दो माह के अंदर जितनी भी चोरियां हुई है। अधिकांश में ताला तोड़ा गया है। तथा कुछ में छत के रास्ते प्रवेश किए हैं। चोरी मामले में पीड़ित पक्ष के द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई इस उमीद के साथ कि उन्हें न्याय मिल सके। हलाकी महीनों बीतने के बाद भी निराशा ही हाथ लगी। इससे प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। वही पुलिस एक मामले को सुलझाने में जुटती है तब तक क्षेत्र में नए मामले सामने आ जाते हैं इसी क्रम में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा मैरवा धाम पर स्थित आयुष मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में ताला तोड़कर लगभग 30 हजार से ऊपर की संपत्ति की चोरी कर ली गई। जिसकी जानकारी सुबह दुकानदार को लगी जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ है तथा सामान बिखरा पड़ा है। दुकानदार ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए क्षेत्र में गस्ती बढ़ाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.