March 8, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

*पटना समेत पूरे बिहार में कार्यरत कार्यपालक सहायक का आज से दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू-राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना एवं कार्य होंगे प्रभावित*

1 min read

*पटना समेत पूरे बिहार में कार्यरत कार्यपालक सहायक का आज से दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू-राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना एवं कार्य होंगे प्रभावित*

सनोवर खान

पटना :बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, बिहार के आह्वान पर प्रदेश के सभी विभागों में पदस्थापित कार्यपालक सहायक दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए है। संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री मारुति नंदन भारद्वाज के द्वारा बताया गया है कि सरकार के द्वारा कार्यपालक सहायकों को लेकर तानाशाही रवैया अपनायी जा रही है तथा 2015 से कई बार शासी परिषद की बैठक भी सम्पन्न हुई जिसके बावजूद भी लंबित मांगो की पूर्ति हेतु कोई निर्णय नही लिया गया। श्री अभिषेक अनुराग, अध्यक्ष, बे ए सा , पटना के द्वारा बताया गया कि कार्यपालक सहायकों के मानदेय विसंगति सहित अन्य लंबित मांगों की पूर्ति हेतु संघ के स्तर से कई बार लिखित अनुरोध सरकार के विभिन्न स्तरों पर किया जाता रहा है। बताते चले कि 05 फरवरी को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, बिहार पटना शासी परिषद की 29 वीं बैठक की कार्यवाली बिंदु 6, 7 एवं 9 में लिए गए निर्णय पूर्व से शासी परिषद के निर्णयों, कार्यपालक सहायको को निमित्त लागू किये जाने वाले उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं को निष्प्रभावी करने की दिशा में पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रयास के फलस्वरूप बिहार के समस्त कार्यपालक सहायकों के बीच असंतोष की भावना है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के इन फैसलों के विरोध में रोहतास जिले के सभी विभागों के कार्यपालक सहायक दिनांक-08 एवं 9 मार्च को सांकेतिक हड़ताल पर है। उक्त आन्दोलन के क्रम में सरकार के लोक उपयोगी योजनाएं एवं सरकारी कार्य प्रभावित/ठप है इसकी सारी जवाबदेही बीपीएसएम बिहार के कार्यपालक सहायकों के हित के विपरीत निर्णय वाले सक्षम पदाधिकारीगण एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष, श्री आशीष कुमार ने कहा
सरकार सहानुभुति पूर्वक सांकेतिक हड़ताल तक मांग पूर्ति नही करेगी तो बाध्य होकर आंदोलन को उग्र रूप देने के साथ साथ दिनांक 15.03.2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर समस्त बिहार के कार्यपालक सहायक चले जायेंगे। साथ ही अगर सरकार इसी तरह तानासाही रवैया अपनाए रखती है तो फिर महामहिम राज्यपाल, बिहार के समक्ष सामूहिक त्यागपत्र समर्पित किया जाएगा।
संघ की प्रमुख मांग :-
1. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन की दिनांक 05.03.2021 को आयोजित 29 वी बैठक की कार्यवाली बिंदु 06, 07, 08, एवं 09 में लिए गए निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना।
2. उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशा को मूलरूप से लागू करना।
3. सभी कार्यमुक्त कार्यपालक सहायक का समायोजन करना।
4. न्यूनतम शैक्षिणिक योग्यता मैट्रिक से इंटर करना तथा सभी कार्यपालक सहायको की सेवा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग अन्तर्गर गठित सूचना प्रौद्योगिकी संवर्ग में शामिल करते हुए नियमितीकरण/स्थाई किया जाय।
5. महिला कार्य0सह0 को विशेष अवकास की अनुमान्यता।
कार्यपालक सहायको को देय 10% वार्षिक मानदेय वृद्धि 66% अन्य भट्ट सहित 05 वर्ष की सेवा उपरांत ग्रेड-II में प्रोन्नति करना।
6. कार्यपालक सहायको का स्थानांतरण किया जाता है तो उन्हें भूतलक्षी प्रभाव से सरकारी सेवको के अनुरूप अनुमान्य भत्ता दिया जाय।
7. दक्षता परीक्षा की बाध्यता समाप्त किया जाय।
8. विभिन आंदोलन में कटौती किये गए मानदेय को अनुमान्या अवकाश के समायोजित कर कटौती किये गए मानदेय का भुगतान करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.