April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कृषि सलाहकार द्वारा किसान डी बी टी फसल क्षति के भुगतान के नाम पर किसानों से अवैध उगाही का मामला /रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट

पातेपुर प्रखंड के मालपुर पंचायत में तैनात कृषि सलाहकार द्वारा किसान डी बी टी फसल क्षति के भुगतान के नाम पर किसानों से अवैध उगाही को लेकर पातेपुर जदयू के प्रखंड महासचिव ने वैशाली डीएम को लिखित आवेदन देते हुए मामले की जांच कराकर दोषी कृषि सलाहकार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है l

इस संबंध में जदयू के प्रखंड महासचिव ब्रजेश कुमार ने वैशाली डीएम उदिता सिंह को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि पातेपुर के मालपुर पंचायत में तैनात कृषि सलाहकार अरुण कुमार राय द्वारा किसानों से डी बी टी फसल क्षति अनुदान के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया गया है कि सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाली किसान डी बी टी फसल क्षति अनुदान का 50 प्रतिशत पैसा का मांग किसानों से किया जाता है. किसानों द्वारा पैसा नही दिए जाने की स्थिति में कृषि सलाहकार अरुण कुमार राय द्वारा साफ तौर पर कहा जाता है कि बिना पैसा दिए किसी भी किसान का सरकारी अनुदान का एक भी पैसा नही आएगा, जहाँ जाना है जाओ. कृषि सलाहकार के इस रवैये से जहां क्षेत्र के किसान काफी परेशान है वही कुछ बिचौलियों की चांदी कट रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.