April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वजन में कम तौले जाने एवं निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया l रिपोर्ट एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट फोटो
पातेपुर प्रखंड के नीरपुर पंचायत के रसलपुर गांव के वार्ड संख्या 1, 2 तथा 3 के सैंकड़ो की संख्या में उपभोक्ताओं ने जन वितरण प्रणाली दुकान के सामने ही डीलर द्वारा सड़ा हुआ गेंहू, अरवा चावल तथा वजन में कम तौले जाने एवं निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया l
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के नीरपुर पंचायत के रसलपुर गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उत्तिम राय के द्वारा उपभोक्ताओं को घटिया किस्म के गेहूं, अरवा चावल की आपूर्ति किये जाने से आक्रोशित सैंकड़ो की संख्या में उपभोक्ताओं ने दुकान के सामने ही जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान उपभोक्ताओं ने डीलर तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता रमेश कुमार राय, शिवचंद्र राय, रीता देवी, राजकुमारी देवी, शैलू देवी, मंजू देवी, किरण देवी, ललिता देवी समेत सैंकड़ो की संख्या में राशन लेने पहुंचे लोगो ने डीलर उत्तिम राय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि डीलर द्वारा सड़ा हुआ गेहूं, उसना चावल की जगह अरवा चावल दिया जाता है सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से बढ़ाकर डीलर द्वारा पैसे की वसूली की जाती है. लोगो ने आरोप लगाया कि उपभोक्तओं द्वारा अधिक पैसे की वसूली का विरोध करने पर डीलर द्वारा साफ कहा जाता है कि जो राशन सरकार द्वारा मिलेगा वही राशन हम बांटेंगे लोगो ने बताया कि डीलर द्वारा जो राशन दिया जा रहा है उसे जानवर भी नही खाता है वही इस संबंध में डीलर उत्तिम राय ने बताया कि एक राजनीतिक रंजिश को लेकर लोगो द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है वजन कम देने के सवाल पर डीलर ने बताया कि जब ऊपर से ही कम वजन में राशन की आपूर्ति की जाती है तो यहां उपभोक्तओं को कहां से पूरा वजन में राशन दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.