April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया। कौशल किशोर सिंह।

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया।


कौशल किशोर सिंह।

वैशाली।गोरौल। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया। बाबा कासी विश्वनाथ, भोलेनाथ और गंगा मईया के सुगम दर्शन एवं पूजन हेतु और दिव्य, भव्य, अलौकिक काशी का निर्माण करा कर राष्ट्र और जनता के लिए आरंभ किये। इस कार्यक्रम का प्रसारण बिदुपुर पूर्वी मंडल में ऐतिहासिक चेचर घाट शिव मंदिर (बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर) में पूजन करने के बाद देखा और सुना गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार झा, आचार्य मोहन झा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजनी कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी जी का स्वागत पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मंडल महामंत्री विकास कुमार, सह संयोजक मुकेश कुमार यादव, मंडल महामंत्री कामता प्रसाद यादव, सतीश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार पंकज, भाजपा नेता शिवनाथ सिंह, नमोनारायण सिंह, सरपंच शिवचन्द्र पासवान, संभु कुमार सिंह,सुभाष कुमार, मयंक कुमार, विनोद पंडित, कृष्णा सिंह, आदित्य, विपिन, रोहित, बिट्टू स्थानीय ग्रामीण आदि लोग इस प्रसारण को सुने।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.