April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रध्दांजलि सभा में गीता नामक पुस्तिका बांटा। /रिपोर्ट कौशल किशोर सिंह।

श्रध्दांजलि सभा में गीता नामक पुस्तिका बांटा।

रिपोर्ट कौशल किशोर सिंह।

वैशाली। गोरौल। राष्ट्र सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सरकारी पद पर रहते अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाचन हम जैसी आज की पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। पद छोटा हो या बड़ा,अगर कोई व्यक्ति अपने सेवा काल में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाये तो हमें ऐसे लोगों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। स्वर्गीय रामनाथ बाबू ने जो अवर निरीक्षक रहते अपने कार्य को अंजाम तक पहुँचाया वह हमेशा अनुकरणीय रहेगा।
उक्त बातें आज भगवानपुर प्रखंड के शंभूपुर कोआरी स्थित ममरेजपुर गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय शंभूपुर कोआरी के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्त अवर निरीक्षक पिता स्वर्गीय रामनाथ सिंह की बरसी पर आयोजित श्रध्दांजलि सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कही। लोगों ने उन्हे याद करते हुए आगे कहा कि वे नेक दिल इंसान थे। अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए भी अधिकतर मामलों का निपटारा आपसी मेल -जोल से करा देते थे। श्रध्दांजलि सभा की शुरुआत स्वर्गीय सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ हुई थी। पुत्र राजकिशोर सिंह व शिक्षक पुत्र श्री सिंह के सौजन्य से उपस्थित लोगों के बीच गृहस्थ गीता नामक पुस्तिका का वितरण भी किया गया था। मौके पर शिक्षक सुरविन्द कुमार, प्रवीण कुमार, आशुतोष कुमार, संतोष कुमार, अजीत कुमार, प्रभाकर कुमार झा, अनिल कुमार, डॉक्टर ज्योति, प्रियाअंशु प्रियदर्शी, मुक्ति कुमारी, विक्रांत कुमार, उत्पल किशोर, माधुरी ज्योति, रवि रंजन कुमार, ललित कुमार, सावित्री कुमारी, उमाशंकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.