संजय बने राजद के यूवा प्रदेश महासचिव,कार्यकर्ताओ में ख़ुशी लहर। /रिपोर्ट अमरेश कुमार
संजय बने राजद के यूवा प्रदेश महासचिव,कार्यकर्ताओ में ख़ुशी लहर।
रिपोर्ट अमरेश कुमार महुआ।
वैशाली ,(महुआ )राजद के महुआ प्रखंड अध्यक्ष मो. नसीम रबानी ने, महुआ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मिर्जानगर के संजय यादव को यूवा प्रदेश महासचिव मनोनीत किये जाने पर ,प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। राजद प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रबानी ने कहा कि इनके मनोनयन से संगठन काफी मजबूत होगा । प्रदेश की नई टीम नये जोश और जुनून के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाते हुए बिहार सहित देश का नंबर वन राजनीतिक पार्टी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उनके मनोनयन पर वैशाली राजद जिला अध्यक्ष वैधनाथ चन्द्रवंशी, महुआ नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, महुआ मिडीया प्रभारी अमरेश कुमार, महुआ यूवा राजद प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, जिला युवा उपाध्यक्ष आलोक भंडारी, महुआ अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, प्रदेश महासचिव रामा शंकर यादव, विशाल गौरव,रूसुलपुर मोवारक के उप सरपंच वैधनाथ राय, समेत सैकरो कार्यकर्ता ने खुशी व्यक्त की है।।
