April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ :घर के किचन से लेकर खेत खलिहान तक लोगों को टीका देने के लिए पहुंचे कर्मी

महुआ :घर के किचन से लेकर खेत खलिहान तक लोगों को टीका देने के लिए पहुंचे कर्मी
कोविड के नय वैरीएंट ओमीक्रोन से बचाव को लेकर अस्पताल प्रशासन टीकाकरण अभियान में दिखा रहा विशेष रूचि
महुआ। (नवनीत कुमार)
कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से लड़ाई को लेकर अस्पताल प्रशासन विशेष सजगता दिखा रहा है। यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा एक एक व्यक्त को खोज कर टीकाकरण किया जा रहा है। ताकि नए वैरीएंट ओमीक्रोन का प्रभाव नहीं हो।
इसके लिए विशेष अभियान चलाकर यहां 4421 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण की सफलता को लेकर अस्पताल प्रभारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम के अलावा विभिन्न पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। उन्होंने घर के किचन से लेकर खेत खलिहान तक पहुंच कर वैसे लोगों का टीकाकरण कराया जो अभी तक इस अभियान का लाभ लेने से वंचित थे। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत यहां विभिन्न जगह पर टीकाकर्मियों द्वारा 645 लोगों को प्रथम डोज और 3776 को दूसरे डोज के टीके लगाए गए। उनके द्वारा बताया गया कि अभी भी काफी संख्या में लोग दूसरे डोज का टीका लेने से वंचित हैं। अधिक संख्या में वैसे भी लोग हैं जो एक डोज के बाद दूसरा लेना नहीं चाहते हैं। इसके लिए वे अस्पताल कर्मियों से मुंह छुपाते हैं। यहां अस्पताल के कॉल सेंटर से रिंग करने पर वह उसे रिसीव नहीं करते। कन्हौली में घर-घर दस्तक अभियान के तहत टीकाकरण रह कर रहे स्वास्थ्य कर्मी दीपक कुमार, प्रकाश कुमार विक्की आदि ने बताया कि उन्हें इस अभियान के तहत क्षेत्र में लोगों के विभिन्न असहज सवालों से गुजरना पड़ता है। लोग तरह-तरह के सवाल करते हैं। फिर भी उन्हें समझा-बुझाकर कोविड से बचने के लिए टीका दिया जाता है। इधर जहांगीरपुर सलखनी में वाहन दस्ता द्वारा खेत से खलिहान तक पहुंच कर लोगों का टीकाकरण किया। खेत में निकोनी कर रहे मजदूरों, फसल में सिंचाई कर रहे किसानों के पास पहुंच कर उन्होंने टीकाकरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.