April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टीका लगाओ इनाम पाओ के तीसरे हफ्ते विजेताओं के नाम घोषित  / रिपोर्ट नसीम रब्बानी

टीका लगाओ इनाम पाओ के तीसरे हफ्ते विजेताओं के नाम घोषित  / रिपोर्ट नसीम रब्बानी

– सिविल सर्जन ने लक्की ड्रॉ से निकाले नाम
– प्रत्येक प्रखंड में 1 को बम्पर 10 लोगों को मिला सांत्वना पुरस्कार

सीतामढ़ी, 22 दिसंबर ।
कोरोना टीकाकरण के तीसरे डोज को बढ़ावा देने के लिए टीका लगाओ इनाम पाओ अभियान के तहत बुधवार को  विजेताओं के नाम सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल ने लक्की ड्रॉ के जरिए घोषित किया। मालूम हो कि वैसे व्यक्ति जिनके दूसरे डोज लेने का समय पूरा हो गया है वे अपने निर्धारित तिथि से सात दिन के अंदर दूसरा डोज लेने पर लॉटरी की पात्रता को पूरा करते हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने लोगों से समय पर दूसरा डोज लेने की अपील की है और कहा है कि बिना दूसरे डोज के हम पूरी तरह कोविड से प्रतिरक्षित नहीं हो सकते।

प्रत्येक प्रखंड में 1 को बम्पर 10 लोगों को मिला सांत्वना पुरस्कार
केयर के डीटीएल मानस कुमार ने कहा कि इस पुरस्कार अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में 10 सांत्वना पुरस्कार तथा एक बंपर पुरस्कार की योजना है। जिले के सभी प्रखंडों के कुल 175 लोगों को पुरस्कार योजना में ईनाम मिलेगा। पुरस्कार में 162 लोगों को सांत्वना और 15 लोगों को बंपर पुरस्कार मिलेगा। में 16 प्रखंडों के इनामों की घोषणा हो चुकी है। यह लक्की ड्रॉ कार्यक्रम अगले चार सप्ताह यानि 31 दिसंबर तक प्रति सप्ताह इनामों की बारिश करता रहेगा। सांत्वना पुरस्कार में एक हजार के मुल्य की वस्तु तथा बंपर पुरस्कार के तहत 3000 मुल्य की वस्तु उपहार स्वरूप दिए जाएगें। वहीं इसके अलावा महीने में तीन और ग्रैंड पुरस्कार की भी योजना है।

विजेता करें लोगों को प्रोत्साहित –
सीएस ने कहा कि जो भी विजेता टीका लगाओ इनाम पाओ अभियान में पुरस्कृत होते हैं उन्हें चाहिए कि वह लोगों के बीच दूसरे टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। केयर के मानस कुमार ने कहा कि यह लक्की ड्रॉ एक एप के जरिए निकाली जाती है जिसमें पूरी पारदर्शिता भी बरती जाती है। विजेताओं के नाम आने पर उन्हें फोन किया जाता है, ताकि वे अपना पुरस्कार ले सकें।

विजेताओं को किया जाएगा फोन –
टीका लगाओ इनाम पाओ अभियान के तहत विजेताओं को फोन किए जाएंगे। वहीं केयर डीटीएल मानस कुमार ने  सभी विजेताओं से एक स्वर में टीकाकरण पर अपने आस -पास के लोगों को प्रेरित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.