May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नव निर्वाचित पंच सरपंच की बैठक सह सम्मान समारोह एवं प्रखंड के संगठन के चुनाव को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

वैशाली : पातेपुर के बस्ती खोवाजपुर पंचायत के पस्तारा हाईस्कूल प्रांगण में नव निर्वाचित पंच सरपंच की बैठक सह सम्मान समारोह एवं प्रखंड के संगठन के चुनाव को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता पुर्व सरपंच नबीहसन के द्वारा की गई ।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी युवा नेता धर्मेंद्र यादव की पत्नी बस्ती खोवाजपुर पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच रुसी देवी को पंच सरपंच संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं डढुआ पंचायत के सरपंच सत्येन्द्र चौधरी को प्रखंड उपाध्यक्ष, नीरपुर पंचायत की सरपंच,नजमा खातून को प्रखंड सचिव,अगरैल पंचायत के सरपंच अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष,बलिगांव पंचायत के सरपंच रामलगन सहनी को प्रखंड प्रवक्ता, के रुप में सर्वसम्मति से चना गया। बैठक में मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, इंजीनियर प्रेम कुमार उपस्थित थे। बैठक में सरपंच सैयद इकबाल,रेखा देवी,गीता देवी, विमला देवी,सुशीला देवी,रेखा देवी,परभंस राय, परमानन्द राय,बेबी देवी, मीना देवी,चुलाही बैठा,राम प्रसिद्ध राय, शैलेन्द्र सहनी,राज मोहन राय,निशांत कुमार,नरेश राय आद सभी सरपंचों के साथ ही प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंच एवं मुखिया व भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में नवनिर्वाचित संगठन की प्रखंड अध्यक्ष रुसी देवी ने बैठक में नवनिर्वाचित पंच सरपंच एवं गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.