पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
वैशाली पातेपुर बाजार स्थित श्री राम चन्द्र उच विधालय परिसर में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की विशेष बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयनारायण पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक का संचालन संजय पासवान ने किया।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से से प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड महासचिव का चुनाव किया गया प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मरुइ पंचायत के मुखिया शंकर पासवान एवं प्रखंड प्रधान महासचिव पद के लिए बहुवारा निवासी उमेश पासवान सर्वसम्मति से चुने गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजेश कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, के साथ ही प्रहलाद सिंह, अरविंद सिंह,अनील सिंह,लालजी मंडल,महेश पासवान, प्रमोद पासवान,जयकांत मंडल, श्याम किशोर मंडल, मनोज कुनाल, शिवकुमार मंडल,राम खेलावन राय,सौरभ प्रसाद, दीपक कुमार राय, सुरेंद्र पासवान, विनोद महतो, रविन्द्र सहनी, रामकुमार पासवान, अंग्रेज पासवान, दीपक कुमार, राजकुमार पासवान आदी भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा सभी मुख्य स्थानों पर स्थापित करने की सरकार से मांग की एवं कहा कि स्वर्गीय श्री पासवान को भारत रत्न का खिताब दिया जाए तभी उनकेे लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।