हर्षोल्लास के साथ मनी बी.एस. पब्लिक स्कूल की 7वीं वर्षगांठ । / रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हर्षोल्लास के साथ मनी बी.एस. पब्लिक स्कूल की 7वीं वर्षगांठ । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के अंतर्गत परसन पोषण पथ ,अंधरावर चौक , पहाड़पुर तोई स्थित बी. एस. पब्लिक स्कूल ने अपना 7 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों के सम्मान के साथ दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर हुई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ उमाशंकर निराला ने केक काटकर वर्षगांठ की विधिवत उद्घाटन किया ।
इससे पूर्व विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा आर्य वैदिक रीति रिवाज से हवन कर विद्यालय के नए सत्र में प्रवेश करने के लिए अनुष्ठान की । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भगवान प्रसाद साहू ने कहा कि हमने मात्र 20 विद्यार्थियों के साथ इस विद्यालय की स्थापना की थी, आज वही लगभग हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं यहां अध्ययनरत हैं । विद्यालय के द्वारा हमेशा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक भाग लेते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ बी एन शर्मा ने कहा कि करोना के कारण इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन नहीं हो सका ,फिर भी यहां के छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंगोलियां बनाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया है। बी .एस .एस. डी. इंटर कॉलेज के प्राचार्य आर एन सिंह ने कहा कि यह विद्यालय दिन दूनी रात चौगुनी विकास की ओर अग्रसर है, जहां पर योग्य शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा विशेष ध्यान दिया जाता है। वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं प्रसन्न मुद्रा में नजर आए । सभी के चेहरों पर आकर्षण देखते ही बनती थी । इस मौके पर एनटीटी प्रशिक्षु सतीश प्रसाद, रंजीत सिंह, उमेश शाह , शिव नारायण सिंह ,दिनेश शाह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
