December 28, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

शपथ ग्रहण और उप मुखिया के चुनाव को लेकर प्रखंड परिसर भीड़ भाड़ से रहा गुलजार / महुआ:नवनीत कुमार

1 min read

पद एवं गोपनीयता की साथ-साथ नशा मुक्ति को लेकर भी दिलाई गई शपथ
शपथ ग्रहण और उप मुखिया के चुनाव को लेकर प्रखंड परिसर भीड़ भाड़ से रहा गुलजार
महुआ। नवनीत कुमार           
वैशाली ; महुआ प्रखंड परिसर स्थित भवन पर सोमवार को 12 पंचायतों के मुखिया और वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया गया। यहां पद एवं गोपनीयता के साथ-साथ नशा मुक्ति को लेकर भी शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही उप मुखिया का चुनाव भी मौके पर हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह और उप मुखिया के चुनाव को लेकर प्रखंड परिसर भीड़-भाड़ से गुलजार रहा। यह कार्यक्रम आगामी 30 दिसंबर तक चलेगा। यह तीन पालियों में शपथ ग्रहण और उप मुखिया का चुनाव कराया गया। एक पाली में 4 पंचायतों के मुखिया और वार्ड सदस्यों को शपथ के साथ उप मुखिया का चुनाव हुआ। बीडियो सह निर्वाचित पदाधिकारी शिवांगी कुमारी ने मुखिया और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता के साथ-साथ नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर शपथ लिया। यहां उप मुखिया के चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी रही। हालांकि इसी बीच कहीं निर्विरोध तो कहीं टास से चुनाव संपन्न हुआ।
समसपुरा में टॉस से शोभा बनी उप मुखिया:
महुआ के कई पंचायतों में उप मुखिया के चुनाव में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके कारण टॉसबाजी हुई। यहां समसपुरा पंचायत में शोभा देवी और दिनेश राय के बीच उप मुखिया पद के लिए मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों उम्मीदवार को सामान मत मिलने के कारण टासवाजी करनी पड़ी। टास में शोभा देवी उप मुखिया चुनी गई। इसी तरह फुलवरिया पंचायत में सुमित्रा देवी और चनारी देवी के बीच समान मत मिलने के कारण टास करना पड़ा। टास से सुमित्रा देवी उप मुखिया चुनी गई। उधर मधौल में बिरजू कुमार सिंह और शशि भूषण को भी सामान मत मिलने के कारण टॉस करना पड़ा। उसमें बिरजू कुमार सिंह को जीत हासिल। सुपौल टरिया पंचायत में इंद्रजीत कुमार उप मुखिया पद के लिए निर्विरोध चुने गए। इसी तरह फतेहपुर पकड़ी से मुनचुन कुमार, रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू से संजीत कुमार साह, गौसपुर चकमाजाहिद से शोभा देवी और सिंघाड़ा उतरी से अनीता देवी उप मुखिया पद के लिए निर्विरोध चुने गए। उप मुखिया के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी बनी रही।
आज 11 पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य का होगा शपथ ग्रहण:
महुआ प्रखंड के शेष 11 पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार को होगा। तीन पालियों में शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जिसमें एक पाली में 4 पंचायत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी के साथ उप मुखिया का भी चुनाव होगा। प्रथम पाली में यहां सिंघाड़ा दक्षिणी, हसनपुर ओस्ती, रसलपुर मुबारक और शेरपुर मानिकपुर, दूसरी पाली में मिर्जानगर, भदवास, लक्ष्मीनारायणपुर और जलालपुर गंगटी तथा तीसरी पाली में ताजपुर बुजुर्ग, कन्हौली बिशनपरसी और कन्हौली धनराज पंचायत का शपथ ग्रहण और उप मुखिया का चुनाव होगा। वही 29 और 30 दिसंबर को सरपंच और पंच का शपथ ग्रहण के साथ उपसरपंच का चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.