April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सन्हौला के प्रमुख बने अनिल व उप- प्रमुख निशा देवी / रिपोर्ट अमित कुमार झा, रजौन/ बांका 

सन्हौला के प्रमुख बने अनिल व उप- प्रमुख निशा देवी

अमित कुमार झा, रजौन/ बांका                             भागलपुर जिलांतर्गत सन्हौला प्रखंड के प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव मंगलवार को कहलगांव प्रखंड के ट्राईसम भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें पूर्व प्रमुख दयाशंकर मिश्र की पत्नी पंचायत समिति सदस्य भुड़िया- महियामा निशा देवी निर्विरोध उप- प्रमुख चुनी गई जबकि प्रमुख पद के लिए 2 अभ्यर्थियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। पंचायत समिति सदस्य धुआवै अनिल पासवान को 14 मत प्राप्त हुए जबकि निवर्तमान प्रमुख सुषमा देवी को 10 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार अनिल 24 मतों में से 14 मत प्राप्त कर 4 मत से विजयी हुए। वैसे तो प्रखंड प्रमुख पद के लिए पंचायत चुनाव के बाद से ही दोनों अभ्यर्थियों ने अपना जोड़- घटाव एवं पंचायत समिति सदस्यों को रिझाने में लगे थे। दोनों पक्ष झारखंड के एक होटल में पंचायत समिति सदस्यों को रखे थे। मंगलवार को झारखंड से सभी पंचायत समिति कहलगांव ट्राईसम भवन पहुंचे। प्रमुख- उपप्रमुख चुनाव में अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत एवं जिला लोक शिकायत पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने भाग लिया। पहले सभी पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई तत्पश्चात प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव हुआ, उसके बाद प्रमुख और उप- प्रमुख को शपथ दिलाई गई। प्रमुख और उप- प्रमुख ने सन्हौला में विजय जुलूस निकाला और अपने सहकर्मियों को बधाई दी। इस मौके पर समर्थक विनय सिंह, विजय मंडल, महेंद्र सिंह, प्रो. गौतम, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, कृष्ण मोहन भगत, दिनेश यादव, सुरेश मंडल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.