April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होली के रंग में रहा उमंग, नही हुआ हुरदंग।।

होली के रंग में रहा उमंग, नही हुआ हुरदंग।। रिपोर्ट अमरेश कुमार महुआ।। महुआ -: रंग – गुलाल का त्योहार होली संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द व आपसी भाईचारे के बीच संपन्न हुआ। महुआ संवाददाता के अनुसार , दो दिवसीय रंगों का पर्व होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में होलिका दहन के साथ संपन्न हो गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।महुआ प्रखंड समेत आसपास के इलाके में गश्ती के दौरान महुआ थाना अध्यक्ष कृष्णंदन झा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते दिखे।क्षेत्र में कई जगहों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कुछ लोग अपने घरों तक ही सिमटे दिखे। बच्चों एवं युवाओं में खासा जोश दिखा।जो टोलियो में और झुंड में एक दूसरे को रंग लगाकर सराबोर होते रहे। परम्पराओं का निर्वहन करते हुए दूसरे पहर में लोग एक दूसरे के घरों में पहुंचकर गुलाल लगाते हुए बड़ों से आशीर्वाद लिया और शुभकामनाएं देने की रश्म आदायगी की। होली पर्व के तहत कहीं हड़दंग या कोई जबरदस्ती का माहौल इसबार नहीं बन पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.