अवैध खनन से बना गढ्ढा लगातार ले रही नौनीहालो कि जान:-वैधनाथ राय।
अवैध खनन से बना गढ्ढा लगातार ले रही नौनीहालो कि जान:-वैधनाथ राय।।
रिपोर्ट अमरेश कुमार।। महुआ प्रखंड क्षेत्र के रूसुलपुर मोवारक पंचायत के वार्ड 13 के समाज सेवी सह वर्तमान पंच वैध नाथ राय के नेतृत्व में आयोजित वैठक में प्रखंड क्षेत्र के अवैध गढ्ढे में लगातार हो रही युवक के डुव कर मौत होने की घटना पर शोक जाहिर करते हुए, वैधनाथ राय ने कहा कि कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के लिये सरकार कई तरह का अभियान चला रही है। ताकि , कृषक उसका लाभ उठाकर अपनी फसलों का पैदावार बढ़ा सकें। परन्तु , विडंबना यह है कि क्षेत्र की उपजाऊ कही जाने वाली समतल भूमि प्रशासनिक विफलता से गड्ढे का आकार लेती जा रही है। इसके कारण भू – माफिया द्वारा क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। मिट्टी की कटाई से एक तरफ जहां , सरकार को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है , वहीं दूसरी तरफ खेतिहर किसानों की सोना उगलने वाली उपजाऊ जमीन गड्ढे का रूप धारण करती जा रही है। महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में इन दिनों मिट्टी का अवैध खनन जारी है। लेकिन , प्रशासनिक हूक्मरान मामले से अवगत होने के बावजूद मौन धारण किये हैं।लोगों ने अवैध खनन पर रोक लगाने कि मांग की है। इस मौके पर राजद नेता आलोक भंडारी, विनोद यादव,मो०समिम,मो०वैच्चू समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।।
