April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ सिंहराय में बथान से 27 कार्टन मिली शराब एक बाइक की भी बरामद /रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ सिंहराय में बथान से 27 कार्टन मिली शराब
एक बाइक की भी बरामद
महुआ। नवनीत कुमत
महुआ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से शराब बरामद करने में सफलता पाई है। प्रतिबंधित शराब महुआ थाने के मंगुराही और सिंहराय में पकड़ी गई। पुलिस ने पिकअप पर लगे 97 कार्टन शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाने के मंगराही से एक पीकअप और एक बाइक पर लदे 97 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि मंगुराही में शराब की खेप मंगाई गई है। इस बीच वहां नाकेबंदी की गई। जहां पिकअप और बाइक पर लदे 97 कार्टन शराब के साथ कारोबारी ओम प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही थानाध्यक्ष श्री झा के अनुसार महुआ सिंहराय में विपिन सिंह के बथान से 27 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि यहां पुलिस को आते ही करवा दी भागने में सफल रहा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों जगहों पर शराब बरामद मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.