*एआईएसएफ ने हरपुर मिर्जानगर हाई स्कूल में चलाया सदस्यता अभियान* *भगत सिंह के विचारों को गांव_गांव तक फैलाने का है हमारा संकल्प*~*प्रकाश* रिपोर्ट नसीम रब्बानी
महुआवैशाली देश के पहला छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा हरपुर मिर्जानगर हाई स्कूल में जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया । इस सदस्यता अभियान के तहत विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने सदस्यता लेकर भगत सिंह के सपनों का देश बनाने का लिया संकल्प । इस कार्यक्रम के दौरान कई छात्रों , ग्रामीणों ने बताया कि हरपुर मिर्जानगर हाई स्कूल में शिक्षकों के साथ साथ बेंच डेक्स की भारी कमी है जिसके कारण इस विद्यालय के छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने सभी छात्रों को आश्वासन दिया कि एआईएसएफ इस विद्यालय के तमाम समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी और स्कूल के छात्रवृत्ति साइकिल की राशि से वंचित सभी छात्र_छात्राओं को उनका हक दिलवाने का काम करेंगे । विद्यालय के बेंच_डेस्क की कमी के खिलाफ संबंधित पदाधिकारी से मुलाकात भी करेंगे । इस कार्यक्रम में संगठन के जिला परिषद सदस्य विजय कुमार,अभिषेक कुमार,मासूम कुमार,विकाश कुमार,सिमरन कुमारी, अनिष्का कुमारी, तन्नु कुमारी,पूजा कुमारी,अनुज कुमार,चंदन सिंह, मो दानिश, समशाद,मुन्ना कुमार समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे ।