April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होगा कोरोना टीकाकरआजण का मेगा ड्राइव                                         -15-18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण से करें लाभान्वित – डीएम /रिपोर्ट नसीम रब्बानी

 होगा कोरोना टीकाकरआजण का मेगा ड्राइव  
                                     
-15-18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण से करें लाभान्वित – डीएम 
– 10-11 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया जायेगा कोविड-19 टीका का बूस्टर डोज
– कोविड-19 संक्रमण से बचाव को मॉक ड्रिल का करें आयोजन 
– सभी तैयारियां अपडेट रखने का निदेश

बेतिया, 07 जनवरी।   जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के निदेश के आलोक में 15-18 आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों को कोविड टीकाकरण से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाना है। इसके लिए जिले में 08 जनवरी को मेगा ड्राइव का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाय । ताकि सभी किशोर-किशोरियों को टीकाकरण से लाभान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ,अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 08 जनवरी को जिले के सभी 374 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कैम्प लगाकर सभी किशोर-किशोरियों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाय। इस बाबत सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय। सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि निर्धारित तिथि को वैक्सीन, सिरिंज, वेरिफायर के साथ मेडिकल टीम को संबंधित विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया जाय। जिला शिक्षा पदाधिकारी/डीपीओ को निदेश दिया गया कि किशोर-किशोरियों को विद्यालय तक लाने की सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करें। सभी प्रधानाध्यापक एवं बीआरपी को अलर्ट पर रहकर कार्य करने के लिए निदेशित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी हेल्थकेयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को कोविड-19 टीका का बूस्टर डोज दिया जाना है। इसके लिए 10-11 जनवरी को जिले में अभियान चलाकर सभी हेल्थकेयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज दिलाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निदेश दिया कि सभी संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान अधिकारी को इसके लिए निदेशित किया जाय ताकि निर्धारित अवधि में सभी को बूस्टर डोज से आच्छादित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों यथा-मरीज को आइसोलेशन वार्ड में लाने, पीएसए प्लांट से ऑक्सीजन की समुचित सप्लाई, मरीजों के बेड पर दवाई सहित अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, एंबुलेंस की उपलब्धता, कंट्रोल रूम की सक्रियता, वार्ड ब्वॉय, डॉक्टर, नर्सेज की कार्यप्रणाली आदि का मॉक ड्रिल शुक्रवार को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जीएमसीएच सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखी जाय।

28 दिन के अंतराल पर दूसरा डोज लेना है जरूरी: 
पश्चिमी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के सभी युवाओं को सिर्फ को-वैक्सीन का टीका लगाया गया। वहीं, उन्होंने बताया जिन युवाओं ने आज वैक्सीनेशन कराया, उन्हें नियमानुसार 28 दिन की समयावधि पूरी करने के बाद पुनः दूसरे डोज की भी वैक्सीन दी जाएगी। ताकि हर हाल में निर्धारित समय पर युवाओं का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और इस घातक महामारी से सामुदायिक स्तर पर लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार सहित,अपर समाहर्ता,  नंदकिशोर साह, सिविल सर्जन, डीपीओ, शिक्षा विभाग, डीपीएम, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर : 
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
– अपनी बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.