April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रसाशन की अनैतिकता पर समाजिक कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला./रिपोर्ट नसीम रब्बानी

प्रसाशन की अनैतिकता पर समाजिक कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला.
( पीरो भोजपुर )
पीरो थाना के मनमानी रवैया के खिलाफ पीरो अनुमंडल के सभी राजनीतिक और समाजिक लोग एकजुट होकर पीरो और भोजपुर पुलिस का पुतला जलाया, पुतला दहन मे शामिल लोगों का कहना हैं की पीरो थाना की पुलिस ने समाजिक कार्यकर्ता और जाप के प्रदेश सचिव संजय यादव के घर 5 जनवरी की रात्रि बिना किसी कारण उनके दरवाजे को तोड़कर और उनकी बूढ़ी माताजी को धक्का देकर गिराना बिल्कुल ही असहनीय हैं हम इसे कतई बर्दास्त नहीं करेंगे, ज़ब श्री यादव जैसे एक महान सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पीरो पुलिस ऐसा बर्ताव कर रही हैं और अपराधी और शराब माफिया को खुलेआम संरक्षण देने का काम कर, अपनी नाकामी छुपा रही हैं हम इसे कतई बर्दास्त नहीं करने वाले हैं पीरो थाना द्वारा किये गये ऐसी घटना मे शामिल सभी पुलिस को ज़ब तक बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा, पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी श्री संजय यादव ने कहाँ की पुलिस द्वारा अपनाई गईं ऐसी रवैया बिल्कुल ही सही नहीं हैं हमारे जैसे समाजसेवी के साथ गाली-गलौज मारपीट और हमारे परिवार के लोगों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार बिल्कुल ही असहनीय हैं हम बिहार के प्रसाशनिक अधिकारीयों से मांग करते हैं की इनको जल्द से जल्द बर्खास्त करें, ज़ब तक इनकी बर्खास्तगी नहीं होती हम चुप नहीं बैठेंगे, पुतला दहन कार्यक्रम मे शामिल सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र लहरबादी, मुकतेश्वर चौधरी, अवधेश यादव, माखन सिंह,दरोगा सिंह, नीतीश, मनीष, राकेश, मंतोष,सुरेश, उमा साह, ददन सिंह,संतोष,संत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपिस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.