April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मस्जिद में स्वजाती दबंगों के द्वारा जुम्मे की नमाज पढ़ने से रोकने एवं धक्का मुक्की करने का गम्भीर मामला प्रकाश में आया है।/मो एहतेशाम पप्पू

                                                                      वैशाली : पातेपुर थाना क्षेत्र के हरलोचनपुर सुक्की पंचायत के चकफैज गांव स्थित मस्जिद में स्वजाती दबंगों के द्वारा जुम्मे की नमाज पढ़ने से रोकने एवं धक्का मुक्की करने का गम्भीर मामला प्रकाश में आया है।
इस मामले को लेकर गांव में गांव में तनाव कायम है। नमाज पढ़ने से रोके गए दर्जनों लोगों ने लिखित रुप से पातेपुर थाना, एसडीपीओ महुआ,व एसपी से शिकायत की है।
आवेदक अब्दुल कैयुम समेत आवेदन पर दर्ज 21 आवेदकों ने अपने आवेदन में कहा है कि सात जनवरी शुक्रवार को क़रीब एक बजे चकफैज मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने वहां पहुंचे तो वहां पर पहले से बैठे मोहम्मद कादीर, मोहम्मद साबीर, मोहम्मद मोजीबुल, मोहम्मद कैयुम,आदी ने उन लोगों को रोकते हुए कहा कि तुम सब मस्जिद में नमाज अदा नहीं कर सकते तुम सब अपना मस्जिद अलग बनवा लो इस बात का उन लोगों ने विरोध किया और नमाज अदा करने के लिए जमात में खड़ हो गये,इस पर उन लोगों ने मार-पीट करते हुए धक्का देकर मस्जिद से बाहर कर दिया उन सभी ने मस्जिद से बाहर ही नमाज अदा की उसके बाद भी दबंगों ने धमकी दी की आज के बाद कभी मस्जिद के तरफ तुम लोगों को नहीं आना है आया तो गोली मार देंगें।सुचको ने यह भी कहा है कि इससे पहले भी उनके बच्चों को मस्जिद में पढ़ने से पाबंदी लगा रखी है।तबसे उन लोगों के बच्चे दीनी तालीम हासिल करने से वंचित हैं इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलने पर पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर, कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.