फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी को लेकर महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग को थाना क्षेत्र के डभैच्छ चौक पर जाम कर पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू
तीसीऔता थाना क्षेत्र के शाहपुर बिझरौली गांव में हुए किरण हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्त्ताओ में महुआ ताजपुर मार्ग को डभैच में जाम कर दिया। इस मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी को लेकर महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग को थाना क्षेत्र के डभैच्छ चौक पर जाम कर पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को महुआ ताजपुर मार्ग के डभैच्छ चौक पर शाहपुर गांव में एक महादलित युवती की अपहरण के बाद गैंगरेप कर हत्या करने के उपरांत युवती के शव को गांव में ही एक छोटे से गड्ढे में भरे पानी मे फेंकने के मामले में पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नही करने के आरोप में सड़क जाम कर दिया गया।सड़क जाम कर रहे भीम आर्मी के सैंकड़ो कार्यकर्त्ताओ को पुलिस की मौजूदगी में डभैच्छ चौक के लोगो से झड़प के बाद लोगो ने खदेड़ दिया। सड़क जाम कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्त्ताओ ने आरोप लगाया है कि सड़क जाम कर रहे लोगो को खदेड़ने वाले लोग भी घटना में शामिल थे। जिसके कारण लोगो उक्त लोगो द्वारा एक महादलित युवती के हत्यारो को गिरफ्तार नही कर रही पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन को रोका गया है। भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता संजय बिहारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सड़क जाम की सूचना पहले ही वरीय पदाधिकारियों को लिखित रूप से दे दी गई थी। पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के उद्देश्य से कुछ सामंती समुदाय के लोगो द्वारा सड़क जाम कर रहे लोगो के विरुद्ध भड़का कर इस तरह के कृत्य को अंजाम दिलवाया है।